Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वदेश लौटने पर क्रोएशियाई टीम का हुआ भव्य स्वागत

जगरेब
विश्व कप फाइनल हारने के बाद स्वदेश लौटी क्रोएशियाई टीम का आज नायकों की तरह स्वागत किया गया और खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिये हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े थे । राजधानी के बीच बने चौक पर एक लाख से अधिक लोग जमा थे । कप्तान और विश्व कप गोल्डन बॉल विजेता लुका मोडरिच की अगुवाई में खिलाड़यिों का खुली बस में जुलूस निकाला गया। लोगों ने हाथ में राष्ट्रध्वज और बैनर थाम रखे थे। एक बैनर पर लिखा था, हमें यही क्रोएशिया पसंद है। हम जनसंख्या में कम है लेकिन काफी हैं। कई लोग तो काम छोड़कर सड़कों पर जमा थे । टीम का विमान उतरने पर लोकप्रिय गीत ‘प्ले आन माय क्रोएशिया, वेन आय सी यू माय हार्ट इज आन फायर’ गूंज उठा ।