Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दर्शकों के इस हरकत से आग-बबूला हुए जोकोविच, बीच में रोका खेल

लंदन। अपने सादगी भरे स्वभाव के के लिए प्रख्यात सर्बिया के टेबल टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को विम्बलडन सेंटर कोर्ट में घेरुलू मैच के दौरान दर्शकों से खफा नजर आए। हालांकि खेल के दौरान उन्होंने दर्शकों से कुछ नहीं कहा मगर बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी राय बताई।

जोकोविच

दरसल खेल के दौरान जब जोकोविच गेंद को सर्व कर रहे थे तो दर्शकों का एक वर्ग सीटियां बजा रहा था और खांस रहा था। जोकोविच को जब कई बार गेंद को उछालने के लिये समय उल्लंघन दिया गया तो दर्शकों का एक वर्ग इस पर प्रतिक्रिया करने लगा।

दर्शकों के इस तरह की हरकत से परेशान जोकोविच ने तो बीच खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया मगर थोड़ी देर बाद उन्होंने कुछ नहीं कहा और खेल को आगे बढ़ा दिया लेकिन खेल के बाद उन्होंने कहा, मुझे लगता कि दर्शकों की प्रतिक्रिया गैर-जरूरी थी। कुछेक लड़के ऐसे थे जो मुझे समय उल्लघंन के लिये चेताने पर खांसने लगते और सीटियां बजाने लगते।

उन्होंने कहा, ये ऐसी चीजे हैं जो निश्चित रूप से लोगों को टीवी पर देखने या सुनने को नहीं मिलतीं। मुझे यह लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। मुझे यह पसंद नहीं आया। जोकोविच ने कहा, अगर आप मेरी जगह होते तो शायद इसे समझ पाते। मैं भी किसी अन्य की तरह एक इंसान हूं, मैं भी दबाव महसूस करता हूं जैसे कोई अन्य करता है।

जोकोविच ने घरेलू प्रबल दावेदार कायले एडमंड को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। लेकिन वह कुछ दर्शकों के बर्ताव से काफी नाराज थे।

The post दर्शकों के इस हरकत से आग-बबूला हुए जोकोविच, बीच में रोका खेल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.