Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: कप्तान कोहली ने क्या मैसेज भिजवाया कि अगली ही गेंद पर आउट हो गए धोनी, देखे वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम को करारी हार मिली और इसके साथ ही धीमी पारी खेलने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। धोनी ने अपनी छवि से उलट 59 गेंदों में 37 रनों की धीमी पारी खेली।

इस दौरान वह दस हजार वनडे रन भी पूरे किये और ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने भारत की तरह से वनडे में दस हजार से ज्यादा रन बनाये हैं।

इसी बीच मैदान पर एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। धोनी के आउट होने से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल धोनी के लिए मैदान में पानी और बल्ला लेकर आये लेकिन गौर करनी वाली बात है कि धोनी ने उन्हें बुलाया ही नहीं था। कमेंट्रेटरों को तुरंत समझ आ गया कि कप्तान कोहली ने धोनी के लिए कुछ मैसेज भेजा है।

अगली ही गेंद पर आउट हुए धोनी

उसके तुरंत बाद 47वां ओवर लेकर आये लियम प्लंकेट की पहली ही गेंद पर धोनी ने जोरदार बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद सीधे डीप में खड़े बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई। इसके साथ ही धोनी की संघर्ष भरी पारी समाप्त हो गई।

शुरुआत से जूझ रहे थे धोनी

विराट कोहली के आउट होने के बाद जब धोनी बल्लेबाजी करने पिच पर पहुंचे उस समय टीम का स्कोर 140-4 था और मैच में 23 ओवर बचे हुए थे। शुरुआत से धोनी ने रक्षात्मक रवैया बनाकर रखा और लगातार डॉट बॉल खेलते रहे। इसका दबाव सामने वाले बल्लेबाजों पर आया और वह लगातार आउट होते गए।

अंत में कोहली को भेजना पड़ा संदेश

46वां ओवर होने के बाद भी धोनी के खेलने का तरीका नहीं बदल रहा था। इसी वजह से विराट कोहली ने शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल को भेजकर धोनी के पास तेजी से रन बनाने का संदेश पहुंचवाया, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ और धोनी अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

इस मैच को जीतकर इंग्लैंड से सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को लीड्स में खेला जायेगा।

The post वीडियो: कप्तान कोहली ने क्या मैसेज भिजवाया कि अगली ही गेंद पर आउट हो गए धोनी, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.