रविवार का दिन क्रिकेट के गलियारों में उपमहाद्विप के लिए यादगार साबित हुआ। एशिया की दो सबसे मजबूत टीम भारत और पाकिस्तान ने अपनी शानदार जीत से संडे को सुपर संडे बना दिया। पाकिस्तान की टीम ने जहां जिम्बाब्वे में खेली गई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात दी, तो वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उन्हीं की जमीं पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया।
रविवार को भारत-पाकिस्तान ने कराया अपनी टी-20 क्रिकेट की ताकत का अहसास
इस तरह से एशिया की इन दो कट्टर विरोधी टीमों ने तो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी ताकत का अहसास कराया और साबित कर दिया कि उपमहाद्विप की टीमें टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में किसी से कम नहीं बल्कि विश्व टी-20 क्रिकेट की सबसे बेस्ट टीमें हैं।

उपमहाद्विप की टीमों की जीत पर शोएब हुए खुश
भारत और पाकिस्तान की एक ही दिन इन शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बड़े ही खुश नजर आए।
शोएब अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि
“पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया तो अब हिंदुस्तान ने इंग्लैंड को निर्णायक मैच में हराया। व्यापक रूप से ये दिखाता है कि उपमहाद्विप की टीमें इस छोटे फॉर्मेट की बहुत सुसज्जित टीमें हैं। लेकिन रोहित शर्मा की पारी अविश्वसनीय रही। टी-20 क्रिकेट में 3 शतक कुछ और ही है।”
Pakistan beats Australia in a thriller & now in decider Hindustan beats England
comprehensively that goes to shows that subcontinent teams are so well equipped in shorter format ..
But outstanding innings by Rohit Sharma..
3 hundred in T20 is something else .— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 8, 2018
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को त्रिकोणिय टी-20 सीरीज में दी मात
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली गई तीन देश पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच टी-20 त्रिकोणिय सीरीज को अपने नाम किया। रविवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 183 रन बनाए थे जिसे पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

भारत ने इंग्लैंड से जीती तीन मैचों की टी-20 सीरीज
तो वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद उधर इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन जरूर बनाए थे लेकिन भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे शतक की मदद से लक्ष्य को 8 गेंद बाकी रहते ही प्राप्त कर लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड पर भारत की शाही जीत के बाद शोयब अख्तर ने रोहित और भारत के लिए कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.
comprehensively that goes to shows that subcontinent teams are so well equipped in shorter format ..