Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एम्स पटना में इंटरव्यू के आधार पर पाएं असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी, ऐसे करें आवेदन

जॉब डेस्क।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने अलग अलग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस संस्थान में इन पदों पर काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि को होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते है। एम्स, पटना की इस भर्ती की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

महत्वपूर्ण तिथि और समय -

इंटरव्यू की तिथि - 09 जुलाई, 2018

इंटरव्यू कासमय - सुबह 9 बजे (9.30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के पात्र नहीं होंगे)

ग्रामीण विकास विभाग में इन पदों पर निकली जबरदस्त भर्ती, जल्द करें आवेदन

भर्ती का विवरण -

संस्थान का नाम - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

रिक्त पद का नाम - असिस्टेंट प्रोफेसर (असिस्टेंट प्रोफेसर)

रिक्त पदों की कुल संख्या - 16पद

अधिकतम आयु सीमा - आवेदन करने वाले उम्मीदवार की 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को विभाग के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।

वेतन मान - चयनित उम्मीदवारों को इसके लिए 1 लाख रूपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में इन पदों पर निकली जबरदस्त भर्ती, जल्द करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित स्ट्रीम में पूर्णकालिक एमडी/ एमएस या इसके समकक्ष निर्धारित अन्य योग्यताएं होनी चाहिए।

इंटरव्यू का पता - डायरेक्टर कार्यालय के पास कमेटी रूम, एम्स, नई दिल्ली

ऑफिसियल वेबसाइट - www.aiimspatna.org

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन में भर्ती की विस्तृत जानकारी पढ़कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते है और निर्धारित तिथि को इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते है।

इस आयोग में निकली बम्पर सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

10वीं पास को मिलेगी 2411 पदों पर सरकारी नौकरियां, जल्‍द करें आवेंदन



Herald