Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई की हालत देख परेशान हुए युवराज सिंह, लोगो से की ये अपील

भारतीय टीम से बाहर चल रहे 2011 विश्वकप के हीरो युवराज सिंह ने मुंबई में हो रही गंदगी को लेकर चिंता जताई है। आपको  बता दें कि शुक्रवार को भारी लहर के साथ लगभग 12 टन कूड़ा मरीन ड्राइव पर आ गया था। जिसकी सफाई करने के लिए मुंबई नगर निगम के करीब दो दर्जन कर्मचारी लगे थे। यह कूड़ा इतना था जितना पूरे मुंबई से 9 दिनों में जमा होता है।

युवी ने ट्विटर पर की अपील

मरीन ड्राइव पर कूड़ा जमा होने से चिंतित युवी ने ट्विटर पर लोगों से अपील की है कि पानी को गंदा न करें। युवी ने लिखा कि अब समय आ गया है कि हम जल संसाधनों को प्रदूषित करना बंद करें।

लम्बे समय से युवी हैं टीम इंडिया से बाहर 

भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह खराब फॉर्म की वजह से पिछले करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। युवी ने अपना अंतिम मैच पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

आईपीएल 2018 की नीलामी में युवराज सिंह को किंग्स XI पंजाब ने खरीदा था। लोगों की उम्मीद थी कि आईपीएल में अच्छा खेल दिखाकर वह टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस साल आईपीएल में उनके बल्ले से 8 मैचों में मात्र 65 रन निकले और उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी नीचे का था।

अभी भी खलती है टीम को युवराज की कमी 

कई वर्षों तक वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने वाले युवी के टीम से बाहर होते ही भारतीय टीम के लिए चौथा क्रम सिर दर्द बन गया है। भारतीय टीम इस स्थान पर कई बल्लेबाजों को आजमा चुकी है लेकिन कोई भी युवी जैसी छाप नहीं छोड़ पा रहा है।

The post मुंबई की हालत देख परेशान हुए युवराज सिंह, लोगो से की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.