भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. द्रविड़ को डबलिन में हुए समारोह में ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह मिली.
द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले को इसमें जगह मिल चुकी है.

आईसीसी की विज्ञप्ति में द्रविड़ के हवाले से कहा गया, “आईसीसी द्वारा क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में जगह दिया जाना बेहद ही सम्मान की बात है. कई पीढ़ियों के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखने का अपने क्रिकेट करियर के दौरान कोई सपना ही देख सकता है.”

Proud of you jam ! A well deserved spot in the Hall Of Fame. Congratulations
#RahulDravid #HallOfFame pic.twitter.com/onBFSqK2S8
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 2, 2018
इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहले खिलाड़ी महान भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी थे, जिनको 200 9 में इस क्लब में शामिल किया गया था. बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लेकर इतिहास बनाया था.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….
The post सचिन को नजरअंदाज कर द्रविड़ के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने पर ये क्या कह गये भज्जी appeared first on SportzWiki Hindi.
