Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने कहा लोकेश राहुल और मुरली विजय करें पारी की शुरुआत, तो बाहर बैठना पड़ सकता इस बल्लेबाज को

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है जिसके लिए खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है। बता दें कि एसेक्स के बीच पहले चार दिन का अभ्यास मैच रखा गया था, लेकिन अब तीन को मंजूरी दी है। इस दौरान सीरीज के शुरू होने से पहले अभ्यास मैच रखा गया है ताकि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सके। हालाँकि माना जा रहा है कि एसेक्स क्रिकेट इससे नाराज है।

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग लोकेश राहुल और मुरली विजय करें। इंडिया टीवी से बात करते हुए गांगुली ने कहा, “मेरे विचारों के अनुसार टीम इंडिया को लोकेश राहुल और मुरली विजय को ओपनिंग के लिए जाना चाहिए। दोनों ही बल्लेबाज शानदार लय और फॉर्म में हैं और ऐसे में भारतीय टीम को इन्हीं पारी की शुरुआत करने का मौक़ा दिया जाना चाहिए।”

“शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र मैच में लंच से पहले शतक लगाकर इतिहास रचा था, लेकिन ऐसे में ये निर्णय तो टीम मैनेजमेंट को ही लेना है कि किसे ओपनिंग के लिए भेजना है। लेकिन मेरे अनुसार तो लोकेश राहुल और मुरली विजय को ओपनिंग के लिए भेजना चाहिए, “गांगुली ने आगे कहा है।

गौरतलब हो कि लोकेश राहुल जिन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच में भी अर्द्धशतक बनाया। साथ ही इन्होंने टी-20 में एक और शतकीय पारी खेली।

इस कारण गांगुली का मानना है कि इन्हें ओपनिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। हालाँकि बात यह भी है कि अगर लोकेश राहुल को मौका दिया तो किसी बल्लेबाज को बाहर भी किया जा सकता है और उसके लिए नाम धवन का ही आगे आता है।

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच अब से कुछ ही दिनों बाद अर्थात 1 अगस्त से खेला जाने वाला है और उससे पहले आज अभ्यास मैच भी शुरू होगा जो चेम्सफोर्ड में तीन दिन तक खेला जाएगा। जिसके बाद हमें देखने को मिलेगा कि टीम इंडिया किन ओपनर के साथ जाती है।

The post सौरव गांगुली ने कहा लोकेश राहुल और मुरली विजय करें पारी की शुरुआत, तो बाहर बैठना पड़ सकता इस बल्लेबाज को appeared first on SportzWiki Hindi.