स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के वनडे सीरीज हारते ही टीम के खिलाड़ियों पर सवाल खड़े होना शुरू हो गया है। सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सीरीज हारने के भारतीय टीम प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है। इसके साथ एक और भारतीय टीम पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने एक खिलाड़ी को लेकर ऐसा बड़ा बयान दिया है जिसके कारण उस खिलाड़ी पर पहले भी आरोज लग चुके है। पिछले कुछ समय से विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर लोगों के निशाने पर आ चुके है। अगर देखा जाएं तो धोनी का प्रदर्शन दिनों दिन खराब होता नजर आ रहा है।
लेकिन धोनी ने आईपीएल सीजन में शानदार पारियां खेलकर आलोचकों अच्छा जवाब दे दिया था। लेकिन वनडे में धोनी का प्रदर्शन गिरता ही जा रहा है। इस प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गाैतम गंभीर ने धोनी की बल्लेबाजी पर निशाना साधा है। गंभीर ने कहा कि तीसरे वनडे में जब टीम को रनों की दरकार थी तब धोनी ने 66 गेंदों पर केवल 42 रन बनाए। उस धोनी ने इतनी धीमी पारी खेलकर टीम के लिए अच्छा नहीं किया। उस समय टीम को कम गेंदो में ज्यादा रन बनाने की जरूरत थी लेकिन धोनी ने इकसा उल्टा करके दिखाया है। धोनी इस तरह की बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते हैं। अगर आप पूराने धोनी को देखेंगे तो वह बहुत कम डॉट बॉल खेला किया करता था।
अगर धोनी को टीम में अपनी जगह 2019 के विश्व कप तक रखनी है तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी में सूधार करना होगा। धोनी को दुनिया का सबसे अच्छा फिनिशर माना जाता है,लेकिन इस मैच में धोनी ने फिनिशर की भुमिका अच्छे से नहीं निभाई। अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा डॉट बॉल खेलता है तो सामने वाला बल्लेबाज दबाव में आ जाता है। धोनी ने अपने आलोचकों का जवाब अपने बल्ले से रन बनाकर दिया है। अब आने वाले वनडे मैचों में धोनी की बल्लेबाजी को देखना होगी की वह अपने प्रदर्श में कितना सूधार ला पाते हैं।
Herald