भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा इन दिनों चोट के कारण टीम से बाहर हैं। रिद्धीमान साहा को आईपीएल के दौरान अंगूठे में एक मामूली सी चोट लग गई थी, लेकिन अब वहीं चोट हर दिन के साथ गंभीर होती जा रही है। इससे रिद्धीमान साहा के करियर तक पर ही बन आयी है।

साहा की चोट हर दिन के साथ हो रही है गंभीर
रिद्धीमान साहा को इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालिफायर मैच के दौरान अंगूठे नें चोट लग गई थी इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। इस टेस्ट मैच में नहीं खेल सके रिद्धीमान साहा ने उम्मीद जतायी थी कि वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

साहा की बढ़ती चोट का जिम्मेदार कौन?
लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अब रिद्धीमान साहा को इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से ही बाहर होना पड़ा है। 33 साल के साहा को अब अंगूठे के साथ ही कंधे में भी चोट लग गई है। साहा के कंधे की चोट कहीं ना कहीं पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान हुई लापरवाही का नजीता है अब सवाल ये है कि आखिर साहा की बढ़ती हुई चोट का जिम्मेदार कौन है?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिद्धीमान साहा को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पुनर्वास प्रक्रिया जाने की सलाह मिली थी, लेकिन ये नहीं हो सका।

सर्जरी के बाद दो महीनें तक साहा नहीं छू सकेंगे बल्ला
वहीं रिद्धीमान साहा की चोट को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि
“रिद्धीमान साहा के पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी तरह से सही रही। एनसीए के फिजियो ने अपना एक बड़ा समय उनको दिया। अब तो केवल सर्जरी ही उनकी चोट को ट्रेक पर लेकर आ सकती है। एक बार जब उनकी सर्जरी शुरू की जाएगी तो वो दो महीनों के लिए बल्ले को छू नहीं सकेंगे। तब जाकर पुनर्वास शुरू होगा।”

बीसीसीआई ने अपने को जिम्मेदार बताने की बात को किया खारिज
बीसीसीआई साहा की चोट के लिए लापरवाही को पूरी तरह से खारिज कर रही है। आगे बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि “वो एनसीए में पुनर्वास के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं लेकिन एनसीए में काम करने वाले एक फिजियो की निगरानी में ये बढ़ गया। ये अजीब लगता है जब एक हेयरलाइन फ्रेक्चर को ठीक होने में दो महीनों का समय लग जाए। वैसे वास्तविक कारण की जांच नहीं हो सकी है लेकिन अब उन्हें सर्जरी की जरूरत होगी।”
तो वहीं रिद्धीमान साहा ने अपनी बढ़ती हुई चोट के लेकर निराशा जतायी और एक फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि वो एक बुरे समय का सामना कर रहे हैं।
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) July 19, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post हर दिन गुजरने के साथ रिद्धीमान साहा की चोट हो रही है गंभीर, आखिर बीसीसीआई नहीं तो जिम्मेदार कौन? appeared first on SportzWiki Hindi.
