Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच ने चौथे विंबलडन खिताब का जश्न घास खाकर मनाया

लंदन

नोवाक जोकोविच ने रविवार को चौथे विंबलडन ग्रैंड स्लैम का जश्न सेंटर कोर्ट की घास की जुगाली कर मनाया.

सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7/3) से हराकर चौथा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2011, 2014 और 2015 में ट्रॉफी जीत चुके हैं.

विंबलडन खिताब पर जोकोविच का कब्जा, जीता 13वां ग्रैंड स्लैम टाइटल

उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘यह घास सचमुच काफी स्वादिष्ट लगी. मैंने इस साल जश्न मनाने के लिए दोगुनी घास खाई.’

जोकोविच का सेंटर कोर्ट पर घास मुंह में डालना तब से विंबडन परंपरा बन गई है, जब उन्होंने 2011 फाइनल में राफेल नडाल को हराकर सबसे पहले ऐसा किया था.