Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड दौरे पर दिखाना चाहते हैं पिछले दौरे की फॉर्म, इस तरह कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर अपना जबरदस्त दमखम दिखा रही हैं लेकिन इनके बीच भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल अंजिक्य रहाणे इसका हिस्सा नहीं है। भारत की इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम में अजिंक्य रहाणे को नहीं चुना गया।

अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी में जुटे

लेकिन अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी कड़ी हैं। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य  रहाणे के बिना भारतीय टीम टीम की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

ऐसे में कुछ ही दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन होना है, जिसमें अजिंक्य रहाणे का नाम पूरी तरह से तय है।

एमसीए में भारत के टेस्ट उपकप्तान रहाणे जमकर बहा रहे हैं पसीना

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की अहमियत को देखते हुए इन दिनों मुंबई में ही जमकर प्रैक्टिस करने में जुटे हुए हैं।

अजिंक्य रहाणे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में नेट में बल्लेबाजी को लेकर जमकर पसीना बहा रहे हैं। अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल टेस्ट सीरीज से पूरी तरह से वाकिफ हैं ऐसे में रहाणे का चलना भारतीय टीम के लिए खास है।

रहाणे ने ट्वीट पर दी नेट प्रैक्टिस की जानकारी

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए जाने से पहले अजिंक्य रहाणे एमसीए में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्होंने प्रैक्टिस करते हुए अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फोटो शेयर की है।

रहाणे ने इसके साथ ही लिखा कि

  “टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले एमसीए में अच्छा अभ्यास सत्र। अब वहां जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता ।”

अजिंक्य रहाणे हैं इंग्लैंड दौरे के लिए बहुत उत्साहित

इस बात से साफ है कि अजिंक्य रहाणे इस टेस्ट सीरीज के लिए जिनते गंभीर हैं उतने ही उतरने के लिए उत्साहित भी हैं। अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी  की थी जहां पर भारत ने अफगानिस्तान को महज दो दिनों में ही पारी के अंतर से भारी मात दी थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड दौरे पर दिखाना चाहते हैं पिछले दौरे की फॉर्म, इस तरह कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस appeared first on SportzWiki Hindi.