इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही इस टी-20 सीरीज के दो मैच हो चुके है. जिसमे से एक मैच भारत की टीम ने जीता है और एक मैच इंग्लैंड की टीम ने जीता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इसी सीरीज के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में तीन ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो इस सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब हासिल कर सकते है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने इस टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर तहलका मचा दिया था और 5 विकेट हासिल किये थे. कुलदीप यादव ने इस सीरीज में कुल 5 विकेट हासिल किये हुए है और अगर वह तीसरे टी-20 मैच में भी शानदार गेंदबाजी करके 2-3 विकेट हासिल कर लेते है, तो वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीत सकते है.
केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है. केएल राहुल ने पहले टी-20 मैच में एक शानदार शतक लगाया था और वह अपने इस शतक की बदौलत मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब हासिल कर सकते है. केएल राहुल भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में 2 मैचों में 107.00 की औसत से व 172.58 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बना चुके है. केएल राहुल फॉर्म की शानदार है और वह मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकते है.
जोस बटलर

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीत सकते है. जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में 2 मैच खेले है और 41.50 की औसत व 143.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 83 रन बनाये है. जोस बटलर अगर तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते और रन बनाते है, तो वह मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब जीत सकते है.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में सबसे आगे है ये भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.