Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब घर में आसानी से बना सकते है राजस्थान की चना दाल मोठ की नमकीन

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको नमकीन खाना बहुत पसंद है और आप तरह-तरह की नमकीन खाने का शोक रखते है तो अब आज हम आपको बताने जा रहें है। राजस्थान की एक बहुत ही स्पेशल नमकीन है चना दाल मोठ इसका स्वाद सबको अपना दीवाना बना देता है अगर आप को भी यह खानी है तो इसके लिए आपको कही और नही जाना पड़ेगा बल्कि आप इसको घर में भी बना सकते है। बताया जाता की राजस्थान में ये एक बहुत ही स्पेशल नमकीन मानी जाती है, साथ ही इसको चने की दाल से बनाया जाता है। आप भी इसको घर में आसानी से बना सकते हो बस इसके लिए आपको इसको बनाने की विधि आनी चाइये साथ ही आप इसको आसानी से पढकर भी घर में बना सकते है। साथ ही कहा जाता है कि यह जल्द ही खराब होने वाली डिश नही इसको आप बनाकर लंबे समय तक रख सकते हो। जानिए चना दाल मोठ बनाने की विधि.....

सामग्री :-

चने की दाल - 500 ग्राम

लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटा चम्मच

आमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

तेल

विधि :-

अगर आपको घर में दाल मोठ बनानी है तो इसके के लिए आपको विधि के अनुसार सबसे पहले चने दाल लेनी है और फिर दाल को रात भर भीगो ने के लिए एक बर्तन में पानी भर के डाल देनी चाइये। फिर सुबह इसमें से पानी निकालकर इसे सूती कपड़े पर फैला दें। साथ ही उनके बाद ही विधि के अनुसार जब दाल का पूरा पानी अच्छी तरह पूरा सूख जाए तब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और गरम तेल में दाल डालकर इसे धीमी आंच पर फ्राई होने दें। जब दाल हल्की सुनहरी हो ताए तब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसको एक बर्तन में फेलाकर रख दे अब आपकी राजस्थानी चना दाल मोठ बनकर तैयार है।



Herald