Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर मेजर में कट पाने वाले सबसे युवा भारतीय बने

कार्नोउस्टी
 शुभंकर शर्मा 147 वीं ओपन चैम्पियनिशप में यहां कट हासिल कर किसी मेजर टूर्नामेंट में कट पाने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर बन गये।            

अपना 22 वां जन्मदिन मना रहे शुभंकर ने बैक नाईन में शानदार प्रदर्शन के बूते दूसरे दौर में आज 71 का कार्ड खेला। इस दौर के बाद उनका कुल स्कोर 144 का हैं और वह संयुक्त रूप से 53 वें स्थान पर है।            

मास्टर्स 2007 और 2015 में ओपन चैम्पियनशिप के विजेता जाश जानसन दूसरे दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेल शीर्ष पर पहुंच गये है। उनका कुल स्कोर छह अंडर का है।