Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय नौसेना में सरकारी नौकरी का मौका, अभी करें आवेंदन

जॉब डेस्‍क। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो यह सूचना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। दरअसल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्‍मीदवारों के लिए भारतीय नौसेना ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं। विभाग ने भर्ती का यह नोटिफिकेशन सिविलियन मोटर ड्राइवर के रिक्‍त पदों को भरने के लिए जारी किया हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और आपके पास ड्राइविंग का अनुभव हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी में उम्‍मीदवार का चयन शॉर्टलिस्टिंग, रिटेन टेस्ट और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्‍मीदवारों के लिए यह सूनहरा मौका हैं। योग्‍य उम्‍मीदवार भर्ती के लिए जल्‍द आवेदन करें।

नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती विवरण:

विभाग का नाम - भारतीय नौसेना

नोटिफिकेशन के अनुसार पदों का नाम - भारतीय नौसेना ने सिविलियन मोटर ड्राइवर के रिक्‍त पदों को भरने के लिए भर्ती का यह नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्‍या - सिविलियन मोटर ड्राइवर के कुल 24 पदों को भरने के लिए भारतीय नौसेना ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार शैक्षिक योग्यता - सिविलियन मोटर ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍म्‍ीदवार के पास 10वीं पास के साथ-साथ हैवी मोटर व्हीकल एवं मोटर साइकिल चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और 2 साल का ड्राइविंग अनुभव अथवा इसके समकक्ष डिग्री होना आवश्‍यक हैं |

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि - 07-07-2018

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि - 28-07-2018

नोटिफिकेशन के अनुसार आयु सीमा – भारतीय नौसेना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 28-07-2018 के अनुसार 18-25 साल की उम्र के बीच होनी चाहिए |

नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया – इस नौकरी में उम्‍मीदवार का चयन शॉर्टलिस्टिंग, रिटेन टेस्ट और प्रैक्टिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा|

नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान - 25,500-81,100/- रुपये |

आवेदन प्रक्रिया - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें।

आधिकारिक वेबसाइट-http://hqgnanavyciviliansrect.com/GoaNavy02/pdfs/FinalAdd.pdf



Herald