बाल से छेड़छाड़ के बाद निलंबन झेल रहे श्रीलंका के कप्तान दिनेश चान्दीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों कि श्रंखला के लिए चुन लिया गया है, जिसके बाद टीम प्रबन्धन पर ही सवाल उठ रहे है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदिमल को टीम में नामित किया गया है, भले ही वह निलंबन के कारण टीम में शामिल नहीं है.

हम आपको बता दे की चंडीमल, कोच चंडीका हैथुरुशल और प्रबंधक असंका गुरुसिंह ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद से हुई छेड़छाड़ लिए आईसीसी से निलंबन के खिलाफ संदेह का लाभ देने को कहा था.
गेंद से छेड़छाड़ के खिलाफ आईसीसी ने आचार संहिता का उलंघन पाए जाने पर श्रीलंकाई कप्तान पर बैन लगा दिया था जिसके बाद अब उनको टीम में शामिल किये जाने पर सवाल उठने वाजिब है, सवाल पूछे जाने पर टीम प्रबन्धन ने कहा की हमने संदेह के लाभ के लिए आईसीसी से कहा था , उसमें राहत मिल सकती है. इसको देखते हुए टीम में शामिल किया है.

श्रीलंका टीम प्रबन्धन ने 16 सदस्यीय टीम में रंगना हेराथ और कुसल परेरा को भी शामिल किया है, अगर ये दोनों फिटनेस को साबित करने में सफल हो जाते है तो टीम में शामिल होने के हकदार होंगे.
विंडीज दौरे के समय ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए वापस अपनी पत्नी के पास चले गए थे, आने वाली सीरीज में वह भी टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे.

श्रीलंका अपने टेस्ट सीरीज का आगाज आने वाली 12 जुलाई को गेले में टेस्ट अभियान की शुरुआत करेंगे, दो मैचों कि टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलम्बो में खेला जाएगा.
इस समय सभी टीमें अपने विश्वकप के अभियान कि तैयारी में जुटी हुई है, अगले साल इंग्लैंड और वेल्स के मेजबानी में विश्वकप का आयोजन किया जाएगा.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …
The post आईसीसी के खिलाफ जाकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चंडीमल को लेकर लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.