रूस में चल रहे फीफा विश्व कप 2018 में इंग्लैंड की मजबूती का इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वान जमकर लुफ्त उठा रहे हैं. इंग्लैंड के मैचों के दौरान वान की ट्वीटर फीड इस बात का सबूत है कि वह अपने देश की फुटबॉल टीम से कितना लगाव रखते हैं.
ट्वीटर के अलावा अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहने वाले वाले माइकल वान ने शनिवार को इंग्लैंड और स्वीडन के बीच खेले जा रहे फुटबॉल मैच के दौरान एक व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. ये स्क्रीनशॉट पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के मैसेज का है.
इस वजह से किया गांगुली ने मैसेज

शनिवार को इंग्लैंड और स्वीडन के बीच खेला गया मैच एक अहम मुकाबला था. इंग्लैंड 28 साल बाद फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर देख रही थी. हालांकि इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 2-0 से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना सपना पूरा किया. स्वीडन के उपर इंग्लैंड की ये एक बहुत बड़ी जीत थी. इंग्लैंड के सभी दर्शक इस मैच पर कड़ी नज़र बनाए हुए थे. जैसे ही इंग्लैंड को जीत मिली सभी दर्शक ख़ुशी से झूम उठे थे.
वहीं मैच के दौरान जब इंग्लैंड के मगुआयर ने पहला गोल किया. सौरव गांगुली ने माइकल वान को ‘वन निल अप’ का मैसेज किया. इसी मैसेज का स्क्रीनशॉट माइकल वान ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया. वान ने इस स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए लिखा ”हमें बताने के लिए धन्यवाद सौरव”

मालूम हो आज पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का जन्मदिन है. 8 जुलाई 1972 को कोलकाता के बेहला में जन्मे सौरव गांगुली अब 46 वर्ष के हो गए हैं. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई मैचों में जीत दर्ज की. वहीं गांगुली एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे. धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए हैं.
The post इंग्लैंड और स्वीडन के बीच फुटबॉल मैच के दौरान सौरव गांगुली ने माइकल वान को व्हाट्सएप पर भेजा ये मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.