भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड दौरा कमाल का साबित हो रहा है. रोहित इंग्लैंड दौरे पर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम के लिए खूब रन बना रहे हैं. इस दौरे पर रोहित ने अब तक दो शतक लगाए हैं और वो भी बैक टू बैक.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन रोहित ने इंग्लिश गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी और बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा किया. रोहित ने अपनी पारी के दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई.

रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में छक्का लगाकर अपने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा किया. रोहित जब 94 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी मोइन अली की गेंद पर उन्होंने करारा छक्का लगाया और अपना शतक पूरा किया.
उन्होंने अपना ये शतक 82 गेंदों का सामना करते हुए लगाया. शतक के दौरान रोहित ने 12 चौके व 3 छक्के लगाए. उन्होंने इस मैच में 114 गेंदों पर नाबाद 137 रन की पारी खेली. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ मिलकर 167 रन की शानदार साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रख दी.

हिट मैन ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 291 छक्के लगाये है. जिसमें उन्होंने सिर्फ वनडे क्रिकेट में 173 छक्कें जड़े हैं.
वहीं टी-20 में रोहित ने 89 और टेस्ट में 29 छक्कें लगाये हैं. वनडे में छक्के लगाने की लिस्ट में रोहित 9वें नंबर पर हैं. इस मामले में बूम-2 अफरीदी शीर्ष पर हैं.
हालांकि रोहित के नाम छक्का लगाने के मामले में एक दिलचस्प रिकॉर्ड है. दरअसल, रोहित एकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हर साल 30 से ज्यादा छक्कें लगाये हैं.
हिट मैन के अलावा ऐसा किसी भारतीय ने नहीं किया है. रोहित मौजूदा समय में जिस फार्म में हैं जल्द ही वह छक्के लगाने की लिस्ट में सबसे ऊपर नज़र आयेंगे.
The post छक्के लगाने का रोहित शर्मा ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पुरे करियर तोड़ नहीं पायेंगे विराट appeared first on SportzWiki Hindi.