वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के घातक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है। इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज के आखिरी मुकाबले में यह कारनामा करते हुए अपने 476 छक्के पूरे किये और शाहिद अफरीदी की बराबरी करने में सफल हुए है।
शनिवार को खेले गए मैच में तूफानी ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने जिस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है वैसी तो नहीं कर पाए लेकिन जरूर 66 गेंदों पर 73 रन बनाये। हालाँकि मैच बांग्लादेश ने 18 रनों से जीत लिया और यह पारी इनकी बिलकुल व्यर्थ गयी। साथ ही यह वनडे सीरीज भी बांग्लादेश ने अपने नाम कर ली है।

कैसा रहा है अब का सफर
यूनिवर्स बॉस ने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में 98 छक्के लगाए हैं। गेल, जिन्होंने 284 वनडे इंटरनेशनल खेले है जिसमें अब तक 275 छक्के अपने नाम कर चुके है। इनके अलावा इन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में भी जबदरस्त बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 मैचों में 103 छक्के लगाये है। इस तरह अब इनके पास 500 इंटरनेशनल छक्के लगाने का भी अच्छा मौका है और ये इस मुकाम तक पहुँच भी सकते है।

अगर हम पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बात करें तो इन्होंने टेस्ट क्रिकेट तो इतना ज्यादा नहीं खेला लेकिन वनडे में इन्होंने 351 सबसे ज्यादा छक्के लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जबकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इनके 73 छक्के दर्ज है। अब अगले मुकाबले में गेल के पास इनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और बड़े शॉट की जरुरत है।
ये है सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज
नोट:- इस तरह (†) के चिह्न वाले खिलाड़ी संन्यास ले चुके है।
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | देश | कुल छक्के |
|---|---|---|---|
| 1. | क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 476 |
| 2. | शाहिद अफरीदी † | पाकिस्तान | 476 |
| 3. | ब्रेंडन मैकुलम † | न्यूज़ीलैंड | 398 |
| 4. | सनथ जयसूर्या † | श्रीलंका | 352 |
| 5. | एम एस धोनी | भारत | 342 |
The post क्रिस गेल ने की शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.