इंडिया ए और विंडीज ए के बीच चल रहा दूसरा अनाधिकृत टेस्ट मैच जो कि कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टाउटन में खेला जा रहा है, यह मैच इस समय पूरी तरह से भारत के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है, इस मैच में मोहम्मद सिराज ने अपनी दमदार गेंदबाजी के बदौलत विंडीज टीम को 302 रन पर रोक दिया. हम आपको बता दे कि पहले मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था.

कप्तान समाराह ब्रूक्स के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ए ने दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भारत ए के खिलाफ नौ विकेट पर 301 रन बनाए. वेस्टइंडीज ए की टीम एक समय 114 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी लेकिन ब्रूक्स ने इसके बाद मध्य क्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा.
ब्रूक्स ने अपना पांचवां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा और 224 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 122 नाबाद पर पारी का अंत हुआ. ब्रूक्स ने विशाल सिंह (08) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52, रेमन रीफर (11) के साथ छठे विकेट के लिए 44 जबकि शरमन लुईस (18) के साथ नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज ए को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया.
West Indies 'A' currently 192/6 here at the CACG, which is a lead of 302 runs at lunch on day three
Below is a fine piece of bowling from Mohammed Siraj!
LIVE STREAM -> https://t.co/dF6GhNA901#INDAvWIA@BCCI @RCBTweets #Siraj @ovshake42 @MalhotraSaurabh pic.twitter.com/LNYC8STJU1
— Somerset Cricket
(@SomersetCCC) July 12, 2018
मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल किये. इसके जवाब में भारत ने 1 9 2 रन बनाए, रेमन रेफर ने 50 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम में नियंत्रण रखा. जब विंडीज टीम ए की टीम 125/2 विकेट पर खेल रही थी, उस समय सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 61 रन पर खेल रहे थे.

उस समय सिराज ने एक ऐसी डिलीवरी डाली जिससे बल्लेबाज भी आश्चर्यचकित हों गया उसने गेंद से बचने का प्रयास किया . इसके बावजूद गेंद उनके बल्ले से टकराती हुई विकेटकीपर रिषभ पन्त के हाथों में समा गयी.
हम आपको बता दे कि भारत ए को अभी भी 107 रन की जरुरत है इसके लिए उसके पास 7 विकेट शेष है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …
The post वीडियो: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाली भारत A के लिए ऐसी गेंद अंग्रेज भी रह गये हैरान, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
(@SomersetCCC)