Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या की मदद से भारत देगा इंग्लैंड को पहले ही मैच में मात, बनाया ये प्लान

भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और इसका इन्तजार हर कोई कर रहा है और काफी उत्साहित हैं, क्योंकि आयरलैंड तो एक कमजोर टीमों में गिनी जाती है, जबकि इंग्लैंड विश्व स्तर की बहुत बड़ी टीमों में आंकी जाती है और अब असली सीरीज कल से शुरू होगी। अब टीम इंडिया के कई खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है और ख़ास तैयारी में लगे हुए है।

भारतीय टीम ने पिछली बार साल 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था जहाँ उन्हें एक ही टी-20 मैच खेलने का मौका मिला था और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीतना चाहेगी।

धवन और हार्दिक पांड्या ने की ख़ास तैयारी

इसी बीच आपको बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार 70 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन और दूसरे मैच में सिर्फ 9 गेंदों पर 32 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या विशेष तैयारी कर रहे है। दोनों ही स्टार बल्लेबाज बहुत जबरदस्त फॉर्म में है और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की आशा जताई जा रही है।

दोनों ने अपनी प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दिया है। हार्दिक पंड्या ने जहां पहले प्रैक्टिस सेशन में स्लो गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया तो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शॉर्ट पिच थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। युवा जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण अब पांड्या से ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।

उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल ने भी बहाया पसीना

खबरों के अनुसार आपको बता दें कि दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने ओपनर बल्लेबाज और आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 97 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा के सामने काफी समय तक गेंदबाजी की है। इनके अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल ने भी अच्छा खासा पसीना बहाया है।

The post हार्दिक पंड्या की मदद से भारत देगा इंग्लैंड को पहले ही मैच में मात, बनाया ये प्लान appeared first on SportzWiki Hindi.