Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 पाकिस्तान के विराट कोहली ने किया क्रिकेट जगत किया फिर शर्मशार

स्पोर्ट्स डेस्क:पाकिस्तान देश को हमेशा से ही हर क्षेत्र में दुनिया से बदमानियां झेलनी पड़ती आ रही है। इन दिनों पाकिस्तान में किसी भी क्षेत्र से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। पाकिस्तान की राजनीति से लेकर क्रिकेट तक उसकी बदनामी हो रही है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पीएम को 10 साल की सजा होने के बाद वहां की राजनीति में भूचाल आ गया ​था। लेकिन क्रिकेट में एक बार पाकिस्तान के खिलाडियों पर फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगने की बात सामने आ रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर हमेशा किसी ना किसी खिलाड़ी का नाम जरूर आता है। लेकिन इस बार एक ऐसे खिलाड़ी पर आरोप लगे है जीसखिलाड़ी को पाकिस्तान में ​विराट कोहली जैसा माना जाता है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अहमद शहजाद का अप्रैल माह में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान डोप टेस्ट किया गया जिसमें वह फेल हो गए है। इस वजह से शहजाद की परेशानी बढ़ सकती है और उन पर 4 साल का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद पाकिस्तान टीम पर​ सभी लोगों ने हमला बोल दिया है। शहजाद को पाकिस्तान में विराट कोहली जैसा खिलाड़ी माना जाता है।

शहजाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सब लोगों का दिल जीत लिया था। इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी का तरीका देखकर पाकिस्तान के लोग अपने देश का विराट कोहली मानते हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के सभी दर्शकों का दिल तोड़ दिया है। इस घटना के बाद इस खिलाड़ी के केरियर पर खतरे के बादल मंडराने लग गए है।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस खिलाड़ी के डोपिंग टेस्ट में फेल होने की खबर की पुष्टि की है। पाकिस्तान में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है इससे पहले पाकिस्तान के कई खिलाड़ीडोपिंग टेस्ट में फेल हो चुके हैं।



Herald