Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया खुद का कोई फायदा न होने के बाद भी क्यों डेविड वार्नर ने की थी गेंद से छेड़छाड़

हाल में ही भारत के महान बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने ब्रेक फ़ास्ट विथ चैंपियन में हिस्सा लिया था. इस उन्होंने अपने करियर और डेविड वार्नर को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने वार्नर को लेकर कई बड़े खुलासे किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि वो    एक मजबूत वापसी करेगा.

लोग उसे गलत जज करते है 

डेविड वार्नर के बैन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है जो भी हुआ उसके साथ वो गलत हुआ. मुझे पता है कि गेंद से छेड़छाड़ करना गलत है. लेकिन वो शायद जीत के लिए कर रहा था.”

इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि

“आईपीएल में जब वो डेक्कन चार्जर की तरफ से खेल रहे थे, तब गीली ने साइमंड्स को युसूफ को स्लेज करने को कहा था. मैंने कहा ये गलत है, तो साइमंड्स ने मुझे जवाब दिया कि वो टीम का एक सिपाही है, ना की लीडर. एक सिपाही वही करता है, जो उसे जीत दिला सके. सब जानते है डेविड वार्नर को गेंदबाज़ी नही करनी थी, लेकिन इसके बाद भी उसने इसे इसी वजह से किया ताकि टीम को उसका फायदा मिल सके.”

वार्नर की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि

“हम सब जानते है वो कैसे खिलाड़ी है. वो हर टीम के लिए एक्स फैक्टर होते है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वार्नर कैसे क्रिकेट के मैदान में वापसी करते है, क्योंकि मुझे लगता है कि वो एक यादगार वापसी करेगा.”

बिग बैश खेलने पर भी हो गई है मनाही 

इस संबंध में बिग बैश के अध्यक्ष किम मैककोनी ने भी साफ किया कि स्मिथ और वॉर्नर इस टूर्नमेंट का हिस्सा नहीं होंगे. बता दें कि इसी साल बैन लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इनके खेलने पर बैन लगा दिया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि टीम की कप्तानी गंवाने वाले स्टीवन स्मिथ और वॉर्नर को कनाडा क्रिकेट लीग में खेलने का मौका दिया था.

The post वीवीएस लक्ष्मण ने बताया खुद का कोई फायदा न होने के बाद भी क्यों डेविड वार्नर ने की थी गेंद से छेड़छाड़ appeared first on SportzWiki Hindi.