खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली पारी में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं।
भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच कोलंबो में खेले जा रहे पहले युवा टेस्ट के दूसरे तीसरे दिन अर्जुन पहली पारी में 11 गेंदे खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाए। अर्जुन शून्य पर ही दुलशान की गेंद पर सूर्यबंदारा को कैच दे बैठे।
कप्तान विराट का बड़ा बयान, भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं
आयुष बदौनी और अधर्व ताइदे की पारियों की मदद से हालांकि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 588 रन का विशाल स्कोर बना लिया है।आयुष बदौनी 184 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वह अब तक अपनी शतकीय पारी के दौरान 204 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। जबकि उनके साथ जांगरा 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित को नहीं मिली टेस्ट टीम में जगह
भारत के पास अब 344 रन की मजबूत बढ़त हो गई है। जबकि उसके अभी दो विकेट शेष हैं। श्रीलंकाई टीम पहले दिन 244 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज अधर्व ताइदे (113) ने शतकीय पारी खेली। वह 160 गेंदों में 13 चौकों की मदद से ये शतकीय पारी खेलकर आउट हुए।
मैदान पर कदम रखने से पहले ही जुवेंटस ने वसूली रोनाल्डो के करार की आधी रकम
भारत की ओर से कप्तान अनुज रावत ने 63 रन का योगदान दिया। वहीं नेहल वढेरा ने 132 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 बनाए। पवन शाह ने 38 और यश राठौर ने 34 रन की पारी खेली। शतकीय पारी खेलने वाले आयुष बदौनी ने श्रीलंका की पारी में चार विकेट भी हासिल किए थे। वहीं अर्जुन ने एक विकेट झटका था।