Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नया क्लब ज्वॉइन करने इटली पहुंचे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

तुरीन। पुर्तगाल के सबसे चर्चित फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोमवार को अपने नए क्लब इटली के जुवेंतस के क्लीनिक जे मेडीकल जांच के लिए पहुंचे।

रोनाल्डो

क्लब के साथ मैदान पर उतरने से पहले उनकी मेडीकल जांच की जाएगी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोनाल्डो रविवार को ग्रीस से छुट्टियां बिताने के बाद 10.10 बजे जे मेडिकल पहुंचे।

जुवेंतस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है, “जुवेंतस एफसी के प्रशंसकों को रोनाल्डो की झलक। वह क्लब के साथ मेडिकल जांच के लिए आए हैं।”

काले सूट और सफेद शर्ट पहन कर पहुंचे रोनाल्डो को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौजूद थी।

पुर्तगाल के रोनाल्डो स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड के साथ नौ सीजन बिता कर आ रहे हैं। उन्होंने स्पेनिश क्लब के साथ 16 खिताब जीते हैं जिसमें से चार चैम्पियंस लीग खिताब शामिल हैं। स्पेन के क्लब से रोनाल्डो ने 438 मैच खेले और 451 गोल किए।

The post नया क्लब ज्वॉइन करने इटली पहुंचे क्रिस्टियानो रोनाल्डो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.