Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: श्री लंका से मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर बना साउथ अफ्रीका का मजाक

श्री लंका दौरे पर आयी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहले ही टेस्ट मैच में अफ्रीका को करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी इस पूरे मैच के दौरान फेल नजर आयी.

वहीं श्री लंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 278 रनों से जीत हासिल की है. अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में इस तरह से विकेट गंवाए कि पूरी टीम सिर्फ 73 रनों पर ही ढेर हो गयी.

ट्वीटर पर साउथ अफ्रीका का बना मजाक 

श्री लंका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 278 रनों का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 126 रन ही बना सकी. इस दौरान फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में श्री लंका ने 190 रन बनाए.

अब अफ्रीका को जीत के लिए 342 रनों की जरुरत थी. मगर अफ्रीका की बल्लेबाजी ने निराशाजनक प्रदर्शन दिखाते हुए महज 70 रनों पर आत्मसमर्पण कर दिया. अफ्रीका के इस प्रदर्शन को लेकर अब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा साउथ अफ्रीका उपमहाद्वीप में खेलने के लिए वास्तव में ख़राब टीम है. वहीं कुछ यूजर ऑफ सीजन कह कर भी मजाक बना रहे हैं.

एक यूजर का कहना है कि साउथ अफ्रीका उसी तरह हार गयी जिस तरह से अभी हाल में बांग्लादेश और अफगानिस्तान हारी थी. वही एक यूजर ने साउथ अफ्रीका का स्कोर 67 पर 9 विकेट लिखते हुए कहा ये वास्तव में श्री लंका के बहुत खिलाफ है.

The post किसने क्या कहा: श्री लंका से मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर बना साउथ अफ्रीका का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.