इनदिनों इंग्लैंड की धरती पर विश्व की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. आपकों बता दें, कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में जहां इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर है. वही भारतीय टीम दुसरे स्थान पर है.
इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज के अबतक दो वनडे मैच खेले जा चुके है और अबतक खेले जा चुके दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
मंगलवार को खेला जायेगा सीरीज का तीसरा वनडे मैच

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच मंगलवार 17 जुलाई को हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है और दोनों ही टीमें इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
बारिश के कारण रद्द भी हो सकता है मैच

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के मौसम का कुछ कहा नहीं जा सकता है. हेडिंग्ले में भी मंगलवार को बारिश हो सकती है और भारत व इंग्लैंड का यह मैच बारिश के कारण रद्द भी हो सकता है. वैसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में बारिश नहीं चाहेगा.
मैच रद्द होने में यह होगा सीरीज का परिणाम

आपकों बता दें, कि अगर तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो सीरीज 1-1 से बराबर ही रहेगी. दोनों ही टीमों ने अबतक एक-एक मुकाबला जीता है और इस लिहाज से दोनों ही टीमें सीरीज की संयुक्त रूप से विजेता होगी.
वैसे इंग्लैंड की टीम इस परिणाम से ज्यादा खुश नहीं होगी, क्योंकि भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था, इसलिए इंग्लैंड की टीम जरुर भारतीय टीम से टी-20 सीरीज में हार का बदला लेना चाहेगी. वही विदेशी धरती पर सीरीज को ड्रा करके भारतीय टीम जरुर संतोषजनक महसूस करेगी.
The post अगर मैच होता है बारिश के कारण रद्द, तो ऐसे निकलेगा सीरीज का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.