इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2018 का समापन हो चुका है फ्रांस ने 20 साल बाद 21 वें विश्व कप में जीतकर दूसरा खिताब जीता है। हालांकि क्रोएशिया इस मुकाबले में हार गया लेकिन जो इतिहास वो बनाना चाहता था वो नहीं बना पाया। फ्रांस ने 1998 में पहली बार फीफा विश्व कप जीता था और अब 2018 में फिर से विश्व कप जतीकर दूसरे खिताब पर कब्जा जमाया है। अब बात करे क्रोएशिया की तो इस टीम ने भी पूरे विश्व कप के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई लेकिन फाइनल मैच में 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप की उपविजेता टीम क्रोएशियाई ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबके दिलों को छू लिया।
जोकोविक ने विम्बलडन खिताब जीत इस महान खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
विश्व कप की समाप्ती के बाद दोनों देश अपने अपने स्वदेश लौट चुके है और इन दोनों ही टीमों का जमकर स्वागत हुआ है। आपकों यह भी बता दें की विश्व कप विजेता टीम फ्रांस को गोल्डन ट्राफी के साथ 256 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि मिली है। इसके अलावा उपविजेता क्रोएशिया को 189 करोड़ रूपए की राशि मिली है।
विश्व कप के फाइनल हारने के बाद उपविजेता बनी क्रोएशियाई टीम जब अपने स्वदेश लौटी टीम के खिलाड़ियों का स्वागत देखने लायक था टीम के खिलाड़ियों को एक बड़ी बस में बिठाकर एयरपोर्ट से पूरे शहर में घूमाया गया। टीम खिलाड़ियों को देखने के लिए देश हजारों लोग सड़कों पर आ गए।
फीफा विश्व कप: जानिए, किस खिलाड़ी को मिला कौनसा पुरस्कार
जब टीम का विमान एयरपोर्ट पर उतरा तो क्रोएशियाई का लोकप्रिय गीत ;प्ले आन माय क्रोएशिया, वेन आय सी यू माय हार्ट इज आन फायर गूंज उठा। बताया जा रहा है कि क्रोएशियाई की राजधानी के बीच बने चैक पर लाखों लोग जमा थे। क्रोएशिया टीम के कप्तान और विश्व कप गोल्डन बॉल विजेता लुका मोडरिच की अगुवाई में खिलाड़ियों का खुली बस में जुलूस निकाला गया साथ ही वहां के लोग हाथ में राष्ट्रध्वज और बैनर लिए टीम का स्वागत करते नजर आये।