Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब धोनी पर उठा ये सवाल तो विराट ने दिया शानदार जबाव, जानिए  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे मैच सीरिज में पहला मैच भारतीय टीम ने जीता और इंग्लैंड को आठ विकेट से मात दी थी। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरें वनडे मैच में शानदार वापसी करते हुए भारत को दूसरें वनडे मैच में 86 रन से मात दे कर सीरिज 1-1 से बराबर कर ली। पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने इस बार टीम के लिए ज्यादा कुछ नही कर पाए और 15 रन पर आउट हो कर वापिस लौट गए। साथ ही इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी पर सवाल उठ रहें है की अब वह पहले की तरह मैच फिनिशर नहीं रहे। लेकिन इस बीच ही महेंद्र सिह धोनी का बचाव करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि धोनी एक महान बल्लेबाज है। उन्होंने भारत को कई मैचो में जीत दिलायी है उनके लिए किसि भी प्रकार की आलोचना करना सही नही है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी को अभी कुछ वर्षों में दूसरे छोर पर शीर्ष क्रम के साथी की गैरमौजूदगी में दबाव वाले मैचों में जूझना पड़ा है। इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया और भारतीय टीम को 50 ओवर में 236 रन पर निपटा दिया। साथ ही कोहली ने कहा ''यह दुर्भाग्यपूण है कि लोग तेजी से रिजल्ट पर पहुंच जाते हैं। जब धोनी मैच में कुछ अच्छा करता है तो लोग उसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहते हैं और साथ ही जब कुछ सही नही हो पाता है तो लोग उसे निशाना बनाते हैं।

साथ ही कोहली ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, '' हमको अपने विचारों को गहराई में लाना है। साथ ही उन्होंने कहा की धोनी के पास अच्छा अनुभव है लेकिन कभी कभी समय आपके पक्ष में नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुझें सभी खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा विश्वास है। इंग्लैंड ने दूसरा वनडे मैच जीतने साथ ही सीरिज को 1–1 बराबर कर लिया।



Herald