Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस घरेलू उपचार से खत्‍म होगी माथे की झुर्रियां

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। हर इंसान अपने चेहरे की सुंदरता को बनायें रखने के लिए सारे संभव प्रयास करता हैं और अगर इसी बीच चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगे तो मानसिक तनाव अधिक बढ जाता हैं। चेहरे पर झुर्रियां आने का मतलब हैं कि आप जवानी से बुढ़ापे की तरफ बढने लगे हो। अगर आप जवान हैं और चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो इसका मतलब हैं कि आपकी लाइफस्‍टाइल को सही मेंटेन ना रख पाने की वजह से ये चेहरे पर नजर आने लगी हैं। कई बार तनाव और गलत जीवन शैली के चलते भी माथे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। इन माथे की झुर्रियों की वजह से कई बार व्‍यक्ति को शर्मिंदगी उठानी पडती हैं। आज हम आपको बतायेंगें कुछ ऐसे टिप्‍स के बारें में जिन्‍हें अपनाकर आप काफी हद तक इन झुर्रियों से निजात पा सकते हैं। आईये जानते हैं इन उपायों के बारें में-

अलसी का तेल:

माथे की झुर्रियों को जड से खत्‍म करने के लिए अलसी का तेल काफी कारगर माना गया हैं। ये इस समस्‍या का सर्वोतम इलाज बताया गया हैं। झुर्रियों की समस्‍या से राहत पाने के लिए अलसी के तेल से की गई मालिश आपके लिए फायदेमंद हैं। इस तेल की मालिश के साथ- साथ तकरिबन 20 दिनों तक एक चम्‍मच रोजाना इस तेल का सेवन भी करना होगा। इस तेल को अपने उपयोग में लेने से चिकित्‍सकीय परामर्श जरूरी हैं क्‍योंकि कई बार इसके विपरित असर भी दिखाई देने लगते हैं।

एलोविरा हैं गुणकारी:

माथे की झुर्रियों को खत्‍म करने के लिए एलोविरा एक अच्‍छा विकल्‍प साबित हो सकता हैं। इस समस्‍या में एलोवेरा के अंदर अंडे के सफेद भाग मिलायें। इसमें विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं। अब इन दोनो को मिलाने के बाद इस पेस्‍ट को सिर की झुर्रियों पर लगायें। अब तकरिबन 15 मिनट तक इस पेस्‍ट को सिर पर लगा कर रखें और उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। आपको अगर जल्‍द फायदा चाहियें तो इसको नियमित रूप से चेहरे पर लगायें।



Herald