खेल डेस्क। इंग्लैंड की युवा टीम ने रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व के प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को पेनल्टी में 4-3 शूट कर टूर्नामेंट के अन्तिम आठ में प्रवेश कर लिया है।
इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर
इसके साथ ही इंग्लैंड ने पेनल्टी शुटआउट में पांच मैचों से मिल रही लगातार हारों पर ब्रेक लगा दिया है। इंग्लैंड का अन्तिम आठ में स्वीडन से मुकाबला होगा जिसने इससे पहले स्विट्जरलैंड को 1-0 से शिकस्त दी।
विम्बलडन में विश्व नम्बर वन राफेल नडाल की आसान जीत
इंग्लैंड टीम ने 12 सालों में नॉकआउट में पहली जीत दर्ज की है। निर्धारित समय तक यह मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड ने पहली बार बाजी मारी।
एरिक डायर ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में पहुंचाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। इस जीत के बाद इंग्लैंड का खेमा और तमाम समर्थक खुशी के मारे नाचने लगे। गौर करेन वाली बात ये है कि रूस में चल रहे इस विश्व कप में यह तीसरा मैच था जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।
फिंच की विश्व रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दर्जकी जीत
इंग्लैंड और स्वीडन का क्वार्टर फाइनल मैच सात जुलाई को समारा में होगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 11 जुलाई को सेमीफाइनल में रूस और क्रोएशिया के विजेता के खिलाफ खेलेगी।
इंग्लैंड की ओर से 57वें मिनट में ही हैरी केन पेनल्टी पर गोल किया। इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि वह इस मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन कोलंबिया के डिफेंडर येरी मीना ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।
पहले ही टी-20 मैच में विराट कोहली ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड
इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा गया, लेकिन अतिरिक्त समय में भी दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस कारण मैच पेनल्टी शूट आउट में पहुंच गया। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड ने बाजी मारी।