इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरिज खेलगी और इसके लिए टीम की और से पूरी तैयारी भी की जा रही है। इस समय भारतीय टीम हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब तक इंग्लैंड में दो टी20 सीरिज भी जीत चुकी है। इसके अलावा टीम इंग्लैंड से एक वनडे सीरिज भी हार चुकी है। लेकिन अब एक अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट सीरिज के लिए भारतीय टीम तैयार है।
ये हैं WWE की पांच खूबसूरत महिला रेसलर, इनकी अदाओं से घायल हो चुके हैं करोड़ों प्रशंसक
इधर भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि वर्तमान टीम शिकायत करने में विश्वास नहीं रखती और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों कीश्रृंखला के दौरान अपने प्रदर्शन के लिए मुश्किल परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाएगी। शास्त्री ने अपने अंदाज में कहा कि उनकी टीम बहाने नहीं बनाती।
पाक ने 5-0 से जीती वनडे शृंखला, ये बल्लेबाज तोड़ सकता है फखर जमां का विश्व रिकॉर्ड
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की भारतीय टीम किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में पिच या अन्य परेशानियों को लेकर कोई भी बहाने नहीं बनाती है। हम जहां भी जाते हैं वहांअपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं और हम विश्व में विदेशी दौरे पर सबसे अच्छा व्यवहार करने वाली टीम बनना चाहते हैं।
गंभीर पहले चुनेंगे चयनकर्ताओं को और फिर वहीं चयनकर्ता उन्हें देंगे टीम में जगह, कैसे होगा ये
रवि शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा की यहां के पिच पर अच्छी घास है और मैदानकर्मियों ने हमसे पूछा की हम क्या चाहते हैं। यानी के मैदान से घास हटायी जाए, तो मैंने कहा, बिलकुल नहीं। यह आपका एकाधिकार है। आप विकेट तैयार करे और हम खेलेंगे। इसलिए जब आप हमारे देश आओगे तो आप पिचों को लेकर कोई सवाल नहीं कर सकते।