सेंट पीटर्सबर्ग।पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड का पहले ही क्रोएशिया ने दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। अब उसे तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।
वनडे क्रिकेट में धोनी के नाम हुई ये दो बड़ी उपलब्धियां
विजयी विदाई के साथ ही फीफा विश्व कप में यह बेल्जियम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बेल्जियम की इस विश्व कप में यह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी जीत है। इससे पहले उसे ग्रुप चरण में भी इंग्लैंड को 1-0 से शिकस्त दी थी।
भारत को मिली नई उड़न परी, विश्व स्तर पर स्वर्ण जीत हिमा दास ने रचा इतिहास
इस मैच में बेल्जियम की जीत के हीरो थॉमस म्यूनियर और एडेन हेजार्डरहे। थॉमस म्यूनियर ने चौथे और हेजार्ड ने 82वें मिनट अपनी टीम की ओर से गोल किए। हालांकि इस टूर्नामेंट में बेल्जियम ने एक अनचाही उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को हराया, टीम इंडिया के गेंदबाज रहे बेअसर
वह फीफा विश्व कप के इतिहास की ऐसी चौथी टीम बन गई है जो छह मैचों में जीत हासिल करने के बावजूद यह टूर्नामेंट जीतने में असफल रही। इससे पहले पोलैंड (1974), इटली (1990) और हॉलैंड (2010) के नाम ये अनचाही उपलब्धि दर्ज थी।
दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
इस मैच में गोल्डन बूट के सबसे बड़े दावेदार हैरी केन अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे। जिनके नाम इस विश्व कप में छह गोल दर्ज है। मैच में बेल्जियम ने शुरू से अपना दबदबा बनाया।
बेल्जियम को चौथे मिनट में थॉमस म्यूनियर ने गोल कर बढ़त दिलवा दी। इसके बाद लम्बे समय तक दोनों ही टीमों की ओर कोई गोल नहीं हो सका। आखिर अन्तिम समय के 82वें मिनट में हेजार्ड ने डी ब्रूने से मिली गेंद पर गोल कर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया।