Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेल स्टेन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में किया हमवतन शॉन पोलक की बराबरी

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गैले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने पूर्व कप्तान शॉन पोलक को विकेटों के मामले में बराबरी कर दी है।

जी हाँ, अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में पूर्व कप्तान शॉन पोलक की बराबरी कर दी है, जिन्होंने अपने कैरियर में कुल 421 विकेट लिए थे।

35 वर्षीय स्टेन ने आखिरी विकेट लक्ष्मण सैंडकन को आउट किया और यह कारनामा अपने नाम कर दिया, इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम महज 190 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी। हालाँकि इस मैच में स्टेन की गेंदबाजी ज्यादा ख़ास नहीं रही है क्योंकि दोनों पारियों में महज दो ही विकेट ले पाए है।

वहीं आपको बता दें कि चोट से जूझने के बाद टीम में लौटने वाले स्टेन ने सीरीज़ से पहले पोलक के 421 विकेट को पीछे छोड़ने के लिए तीन विकेटों की जरुरत थी लेकिन दोनों पारियों में दो विकेट लेकर बराबरी कर दी है।

इन्होंने अब 421 पूरे कर दिए है और अब दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले पायदान पर आ गए है।

स्टेन जिन्हें आज इस खेल में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते है, इन्होंने 14 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट की शुरुआत की थी और वह अपना यह 87 वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

हालाँकि ये इस रिकॉर्ड को अपने नाम बहुत पहले कर देते है, लेकिन लगातार चोटों ने उन्हें क्रिकेट से दूर रखा इस कारण अब यह मौका मिला और पूरा फायदा उठाते हुए पोलक को पीछे छोड़ दिया है।

अब तक इस मैच में श्रीलंकाई टीम की स्थिति बहुत मजबूत नजर आ रही है क्योंकि लंका ने अफ्रीका को जीतने के लिए 352 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया लेकिन पहले दो विकेट महज 16 रन पर ही गिर गए इस कारण हार का संकट दिख रहा है।

The post डेल स्टेन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में किया हमवतन शॉन पोलक की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.