
रियो ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की सोनिया ची को 36 मिनटों में सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से मात दी। सिंधु का सामना वर्ल्ड नम्बर-35 सोनिया से पहली बार हुआ।
सेमीफाइनल में सिंधु का सामना इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से होगा। तुनजुंग ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेमों में 21-17, 21-8 से हराकर अंतिम-4 में कदम रखा।
सिंधु अगर इस टूर्नामेंट को जीतती हैं, तो वह इसे जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में सायना नेहवाल ने इसमें खिताबी जीत हासिल की थी।
The post फिर दिखा पी वी सिंधु का जलवा, पहली बार थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.