टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक, कैप्टन कूल, विश्व के बेस्ट मैच फिनिशर… ऐसे अनेक नामों से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को 37 साल के हो गए हैं.
रांची के क्रिकेटर के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं. 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में माही को विश्व के सभी कोनों से जन्मदिन पर बधाई मिल रही है. टीम के साथी खिलाड़ी भी अपने अपने अंदाज में माही को बधाईयां दे रहे हैं.

वैसे, एमएस धोनी ने अपने बर्थ-डे से एक दिन पहले फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया. वह 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए हैं. इसके अलावा धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को 24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए. हालांकि, टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई और पांच विकेट से मुकाबला गंवा बैठी.
क्रिकेट जगत में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन के मौके पर उनके साथी खिलाड़ी उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं. इतना ही नहीं धोनी के फैंस भी इस दिन को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं. फिलहाल, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने अंदाज में धोनी को बर्थडे विश किया है.
धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर माही को विश करते हुए लिखा है, “धोनी कैप्टन, लीडर, लीजेंड. हमेशा के लिए दुनिया का बेस्ट फिनिशर. आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं माही भाई.”
@msdhoni Captain. Leader. Legend. The greatest finisher of all time! Wish you a very happy birthday Mahi bhai.
. pic.twitter.com/YAAtbqLq41
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 7, 2018
दरअसल, सोशल मीडिया के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की. इसी के साथ सहवाग ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, “जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, आपकी जिंदगी इस स्ट्रेच से ज्यादा लंबी हो और आपको हर चीज में आपकी स्टम्पिंग से ज्यादा तेजी से खुशियां मिलें. ओम फिनिशाया नम:
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने अंदाज में धोनी को बर्थडे विश किया है. दरअसल, सोशल मीडिया के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की. इसी के साथ सहवाग ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, “जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, आपकी जिंदगी इस स्ट्रेच से ज्यादा लंबी हो और आपको हर चीज में आपकी स्टम्पिंग से ज्यादा तेजी से खुशियां मिलें. ओम फिनिशाया नम:.”
#HappyBirthdayMSDhoni . May your life be longer than this stretch and may you find happiness in everything, faster than your stumpings. Om Finishaya Namaha ! pic.twitter.com/zAHCX33n1y
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 6, 2018
The post धवन ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए दिए कई नाम, वीरू ने कहा- ऊॅं फिनिशाय नमः’ appeared first on SportzWiki Hindi.

.