भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में हाल ही में इतिहास रच कर एक नया मुकाम हांसिल किया था. गोस्वामी वनडे इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं.
इस महिला तेज गेंदबाज ने 35 साल की उम्र में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दुसरे मुकाबले में 200 विकेट लेने के मुकाम को हासिल किया. इस मैच में उनकी 200वीं शिकार साऊथ अफ्रीका की बल्लेबाज टी चेटी बनीं, जिन्हें उन्होंने कैच करा कर आउट कराया था.
इस भारतीय महिला गेंदबाज ने साऊथ अफ्रीका में रचा इतिहास

गोस्वामी ने यह उपलब्धि साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 166वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में हासिल की थी. उन्होंने कई दिग्गज महिला गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया. बीते साल झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक के 180 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वनडे अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई थीं. .
महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने बाली गेंदबाज

अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला तेज गेंदबाजों में सबसे पहले 200 विकेट के साथ भारती टीम की झूलन गोस्वामी का नाम आता है. उसके बाद दूसरे नं पर 180 विकेट के साथ आस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक का नाम आता है.
यो यो टेस्ट पास करने के बाद ख़ुशी की जाहिर
भारतीय महिला टीम की धार कही जाने वाली तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने यो यो टेस्ट के बारे में इंस्ट्रग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बताया है, कि भारतीय महिला टीम ने यो यो टेस्ट में विजय हांसिल कर ली. सभी महिला खिलाड़ियों के साथ instragram पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे वह यो यो टेस्ट पूरा होने की जानकारी अपने फैंस को देती नजर आ रही है.
बीसीसीआई ने इनके लिए भी अनिवार्य किया यो यो टेस्ट

आपको बताते चले की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह महिला क्रिकेट टीम के लिए भी यो यो टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है.जो महिला खिलाड़ी इस टेस्ट को पास करेगी उसी खिलाड़ी का चयन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टीम में होगा.
इसी प्रक्रिया के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यो टेस्ट हुआ जिसमे कई महिला टीम ने यो यो टेस्ट पास किया और खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस को सूचित किया.
The post पूरी भारतीय महिला टीम ने पास किया यो-यो टेस्ट, झूलन गोस्वामी ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.
yo yo done 
#day1 #welldonegirls