इंटरनेट डेस्क। आज कल आये दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने सभी का जीना मुश्किल का रखा है। अभी कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हमेशा उछाल देखा जा सकता है। कुछ प्रतिशत कीमतों के गिरावट के बाद कीमते फिर से आसमान छूने लगती है और इसका सीधा असर आम जन जीवन पर पड़ता है। साथ ही अब रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा सकता है। कहा जा रहा है की अमेरिका की ओर से ईरान के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से अन्तरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही रुपए की कीमत डॉलर की तुलना में कमजोर होने से भारत में पेट्रोल-डीजल के कीमत में वृद्धि हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 3 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है। कहा जा रहा है की अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए जाने प्रतिबंधों की वजह से ट्रेडर्स को बाजार में ऑयल की कमी आ रही है। साथ ही बताया जा रहा है की 21 जून से अभी तक क्रूड ऑइल की कीमत बढक़र 79.5 डॉलर पर जा पहुंची है। साथ ही बताया जाता है की हाल ही में ईरान को छोडक़र अन्य देशों ने प्रतिदिन 10 लाख बैरल ज्यादा ऑइल निर्यात करने की घोषणा की थी, लेकिन इतने कम मात्र से तेल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
इस कारण कहा जा रहा है की इसका प्रभाव आपको भारत में भी देखने को मिलेगा इसके चलते पटल और डीजल की कीमते फिर से आसमान छू सकती है। अब देखना होगी की भारत की सरकार इस समस्या से निजात पाने के लिए और पट्रोल और डीजल की कीमतों को सही रखने के लिए क्या उचित कदम उठाती है। ऑयल की लगातार मांग की बनी हुई है सभी देशों द्वारा इसकी माग की जा रही है इस लिए जल्द ही कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Herald