Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : अंतिम ओवर में विली ने कहा कुछ ऐसा शांत रहने वाले भुवनेश्वर कुमार ने खोया आपा, दे डाली हद में रहने की हिदायत

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया. सीरीज के खेले गये इस पहले टी-20 मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया. इस मैच के दौरान हमेशा शांत रहने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख हर क्रिकेट प्रेमी काफी हैरान रह गया है.

डेविड विली से उलझे भुवनेश्वर

दरअसल, इस मैच के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने एक ओवर के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड विली से उलझ गये.

दरअसल, भुवनेश्वर रनअप लेकर आ रहे थे, तभी डेविड विली जगह बनाकर शॉट खेलने के चलते ऑफ़ स्टंप से काफी बाहर आ खड़े हुए थे. भुवनेश्वर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख बॉल नहीं कराई और अचानक भुवनेश्वर कुमार गुस्से में आ गये और इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड विली से उलझने लगे.

डेविड विली ने इशारों में भुवनेश्वर को वापस अपने रनअप में जाने को कहा था. इस पूरे वाकये में ज्यादा गलती भुवनेश्वर कुमार की ही नजर आ रही थी. क्रिकेट प्रेमी भुवनेश्वर के इस रूप को देख काफी हैरान रह गये. आमतौर पर भुवी को काफी शांत देखा जाता है, लेकिन वह इस मैच में काफी गुस्से में दिखाई दिए थे.

आपकों बता दें, कि भुवनेश्वर कुमार के लिए यह पहला टी-20 मैच कुछ खास नहीं रहा है और वह अपने चार ओवर में कुल 45 रन खर्च कर गये थे.

यहाँ देखे वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर डेविड विली से उलझ पड़े है. वैसे आपकों बता दें, कि इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 159 रन बनाये थे. इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था.

The post वीडियो : अंतिम ओवर में विली ने कहा कुछ ऐसा शांत रहने वाले भुवनेश्वर कुमार ने खोया आपा, दे डाली हद में रहने की हिदायत appeared first on SportzWiki Hindi.