Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर ने इसे बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जीत की उम्मीदों के साथ उतरेंगे दूसरे मैच में

भारत और इंग्लैंड के बीच की जंग इंग्लैंड की सरजमीं पर मंगलवार से शुरू हो गई। जबरदस्त फॉर्म में चल रही इंग्लैंड को भारतीय टीम ने 3 जुलाई को खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आसानी से हरा दिया। इस हार से इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से बैकफूट पर दिखायी दे रही है लेकिन वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को वापसी का भरोसा है।

जोस बटलर ने दूसरे टी-20 में वापसी का जताया भरोसा

मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान इंग्लैंड की तरफ से भारतीय गेंदबाजों का सामना केवल जोस बटलर ही सही से कर सके जिन्होंने 46 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों का सही से सामना करने वाले जोस बटलर ने दूसरे टी-20 मैच से पहले साफ किया कि पहले मैच की हार को लेकर ज्यादा विचार या परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Manchester T20: Rahul's century, England lost by Kuldeep's punch

वापसी के लिए अगले मैच के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत

जोस बटलर ने कहा कि “ये केवल एक मैच है, ये टी-20 है।  हमें पूरा विश्वास है। हम जो कर रहे हैं उस के लिए खुद एक तरह से सच्चे हैं। हम अगले मैच में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। भारत हमेशा ही क्रिकेट का एक अद्भूत देश रहा है। वो हमेशा ही अलग-अलग खतरों के  के लिए अलग-अलग शैली तैयार करते हैं। ये वास्तव में एक अच्छी चुनौती है और आप इसी कारण से अच्छा खेलते हो।”

भारत क्रिकेट का एक शानदार देश

“भारत अपने कट्टर क्रिकेट प्रशंसकों के समर्थन के साथ कट्टर क्रिकेट राष्ट्र है। एक विविध देश होने के नाते हमारे पास बहुत से भारतीय समर्थक हैं और ये एक अच्छे वातावरण को बनाता है। हमें सिर्फ इसे स्वीकार करना है और उनको तो पूरी दुनिया से समर्थन हासिल होता है, “इन्होंने आगे कहा है।

भारत में आईपीएल के दौरान बल्लेबाजी करना रहा अच्छा

जोस बटलर ने आईपीएल की फॉर्म को लेकर  कहा कि “ये बल्लेबाजी करने के लिए एक शानदार जगह है। मेरे रिफ्रेशमेंट और करियर को लेकर ये एक अच्छी चुनौती रही। चाहे वो हमेशा के लिए ओपनिंग थी या नहीं मुझे पता नहीं, मैं इसी तरह का लचीलापन बरकरार रखने की उम्मीद कर रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि ये बल्लेबाजी करने के लिए सबसे अच्छी जगत है। लेकिन टीम में मेकअप के लिए नीचे आता था”

कुलदीप यादव हैं अच्छे गेंदबाज

कुलदीप यादव की गेंदबाजी को लेकर बटलर ने कहा”ये बहुत दुर्लभ है और बहुत अच्छे गेंदबाज हैं। वो अब समझने के लिए नीचे आ गए हैं। आप इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत देखते हैं कि एक खिलाड़ी जो इस तरह से दिखता है और लोग उसे संभाल लेते हैं। ये एंगल के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। रिस्ट स्पिन आमतौर पर दाहिने हाथ के हैं। वो एक अच्छे गेंदबाज हैं और जैसा हमने देखा रिस्ट स्पिनर टी-20 में सबसे बड़ा हाथियार रहा है।” 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post जोस बटलर ने इसे बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जीत की उम्मीदों के साथ उतरेंगे दूसरे मैच में appeared first on SportzWiki Hindi.