Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भूलकर भी घर में ना लगाएं ये दो पौधे, वरना जिंदगीभर बने रहेंगे दरिद्र... 

हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसे पौधों के बारे में वर्णन किया गया है, ​जो बेहद पवित्र और शुभदायी माने गए हैं। इन पौधों की नियमित पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। उदारहरणार्थ तुलसी के पौधे तथा शमी वृक्ष की पूजा करने से घर में धन दौलत की कभी कमी नहीं होती है। वहीं कुछ पौधों को बिल्कुल नकारात्मक माना गया है। ऐसे पौधों को घर में लगाने पर अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
कुछ लोग अपने घर के आसपास बिना सोच समझे कुछ ऐसे पौधे लगा देते हैं, जिससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और फिर जातक की बदकिस्मती शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं इन बेहद खराब प्रजाति के पौधे लगाने से घर में हमेशा नकारात्मक उर्जा का वास होेने लगता है। इसलिए भूलकर भी अपने घर के पास इन निम्नलिखित पौधों को ना लगाएं वरना हमेशा के लिए दरिद्र बन सकते हैं।

कैक्टस

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में रखे गमलों में भूलकर भी कैक्टस के पौधे नहीं लगाने चाहिए। या फिर उन पौधों को भी घर में कभी नहीं लगाना चाहिए जिन्हें काटने अथवा छीलने पर दूध निकलता हो। क्योंकि ऐसे पौधे घर में हमेशा नाकारात्मकता लाते हैं। इन पौधों के रहने से पारिवारिक सदस्यों को चोट लगने की आशंका बनी रहती है।

बोनसाई

आजकल कुछ शौकीन लोग अपने घरों में बोनसाई का पौधा लगाने लगे हैं। यदि आपने भी ऐसा कर रखा है तो इसे तुरंत हटा दें, वरना आपको हमेशा धनाभाव का सामना करना पड़ सकता है। बोनसाई पौधे को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। बोनसाई घर में लगाने से जातक की आर्थिक समृद्धि पर हमेशा के लिए ग्रहण लग जाता है।

इमली का पेड़

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि ईमली के पेड में भूतों का वास होता है। वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो इमली के पत्तों में अम्ल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आसपास का वातावरण अम्लीय हो जाता है, लिहाजा स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचता है। इसलिए घर के नजदीक ईमली का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए।



Herald