भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं मिल पा रहा है.
आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार 17 जुलाई को खेला जाना है और इस मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है, कि भुवनेश्वर कुमार तीसरे वनडे मैच में खेलेंगे या नहीं.
मैच से पहले भुवी की फिटनेस के आधार पर लेंगे फैसला

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भुवनेश्वर कुमार के तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर कहा, “भुवनेश्वर कुमार एक क्वालिटी गेंदबाज है और हम इस सीरीज में पहले ही बुमराह को खो चुके है और हम अपने दो मुख्य तेज गेंदबाजो को मिस कर रहे है, लेकिन यह भी है, कि विश्व कप 2019 से पहले हमारे पास 15-16 मैच ही बचे है और हमारे लिए यह एक अच्छा मौका है, कि हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को अजमा ले.
हम आने वाली महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज को भी देख रहे है और भुवनेश्वर के साथ इसलिए कोई चांस नहीं लेना चाहते है. वह हमारे मुख्य तेज गेंदबाजो में से एक है. हम उसकी फिटनेस को मैच से पहले देखेंगे और उसी के आधार पर उसके तीसरे वनडे मैच खेलने का फैसला करेंगे. “
हमारी टीम खेल पर ध्यान केंद्रित कर रही

दुसरे वनडे मैच में मिली हार को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा, “हमारे पिछले 12 महीने काफी अच्छे रहे है. हालाँकि, जब आपकों ऐसे में हार मिलती है, तो टीम को निराशा जरुर होती है, लेकिन हमारे खिलाड़ी अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रहे है और तीसरे वनडे मैच से फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगे.
The post बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने बताया, तीसरे वनडे में भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे या नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.