रियो डी जनेरियो: इक्वाडोर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रेयान काबेजास ऋण करार पर फ्लूमिनेंसे क्लब में शामिल हुए हैं। ब्राजील के क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ब्रेयान को इटली के एटलांटा क्लब से शामिल किया गया है।

फ्लूमिनेंसे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में 21 वर्षीय खिलाड़ी ब्रेयान ने कहा, “एक बड़े क्लब के साथ दक्षिण अमेरिकी फुटबाल में वापसी करना सम्मान की बात है। यूरोप में मैंने अधिक मैच नहीं खेले।”
ब्रेयान ने कहा, “यह बड़ी चीजें करने के लिए मिला एक बेहतरीन अवसर है। मैं ऐसे में प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दे सकता हूं।”
इक्वाडोर की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए ब्रेयान ने अब तक चार मैच खेले हैं।
The post ऋण करार पर फ्लूमिनेंसे क्लब में शामिल हुए ब्रेयान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.