इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है जिसमें दोनों ही टीमों की निगाहें जीत पर रहेगी क्योंकि यह सीरीज का पहला ही मैच है। इससे पहले आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था और सीरीज भी अपने नाम की थी। इसके बाद आज वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है जो 5 बजे से शुरू होगा। हालाँकि भुवनेश्वर कुमार का खेलना संग्दिध क्योंकि वो अनफिट थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय टीम के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैच तो खेले लेकिन तीसरे मैच में उन्हें बाहर बिठाया गया था, क्योंकि ये अनफिट थे और आज भी यही सवाल है कि ये फिट हो पायेंगे कि नहीं। अगर आज भी बाहर रहे तो इनकी जगह किसी अन्य को मौका दिया जाएगा।
इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका और कर सकता है डेब्यू
इसी बीच अगर आज पहले वनडे मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिट नहीं हो पाते है तो उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इन्होंने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था और दूसरा मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए खासे महंगे जरूर रहे और दो बड़े विकेट निकाले थे। इस कारण आज इन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

सिद्धार्थ कौल वही गेंदबाज है जिन्होंने विराट कोहली के साथ 2008 का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खेला था और अब जाकर भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है। इन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और इस बार 21 विकेट चटकाए इस कारण इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ मौका दिया गया। यह मुकाबला आज शाम 5 बजे से खेला जाने वाला है।
The post अगर आज भी नहीं हुए भुवनेश्वर कुमार फिट, तो यह खिलाड़ी करेगा अपना डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.