Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज में कोहली से बल्लेबाजी सीखना चाहता है इंग्लैंड का ये बल्लेबाज

स्‍पोर्टस डेस्‍क:भारतीय और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में जमकर पसीना बहाया है। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के बारे में सब लोग चर्चा करते रहते हैं। इस सीरीज में अगर भारत को जीतना है तो उसके लिए विराट का चलना जरूरी होगा। विराट भारतीय टीम की जीत में सबसे ज्यादा योगदान रहता है। इस सीरीज को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरोंं ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय रखी है। लेकिन इस सीरीज में भारतीय कप्तान कोहली के पास कई रिकॉर्ड बनाने का एक मौका है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है की इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती विराट कोहली होगे।

इस सीरीज से पहले क्रिकेट के जानकारों ने कहा थी की इंग्लैंड भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर रणनीति जरूरी बनाएंगी। जोस बटलर ने कहा कि इस सीरीज मेें विराट कोहली से बहुत कुछ सिखने को मिल सका है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज बटलर जो इस आईपीएल सीरीज ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार पारिया खेली थी। बटलर ने विराट को इस समय का सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया है। विराट को हमेशा रनों की भूख रहती है और वह हमेशा लंबी पारी खेलने का प्रयास करते हैं।

विराट हमेशा मैदान में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं और उन्हें देखकर उकने साथी खिलाड़ी भी अच्दा प्रदर्शन करते हैं। विराट हमेशा शीर्ष पर रहने की कोशिश करते हैं। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से ओवल के मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीती लेकिन 3 मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 2-1 से से जीती थी। अब देखना होगी की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कौन बाजी मारता है।



Herald