Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गवास्कर ने बताया यो-यो टेस्ट को बकवास, तो अब सौरव गांगुली ने गिनाएं इस टेस्ट के फायदे

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से फिटनेस को टीम में चयन का सबसे बड़ा आधार बना दिया है। बीसीसीआई की फिटनेस टेस्ट पॉलिसी के बाद से भारतीय टीम में पूरी तरह से फिट खिलाड़ियों को ही जगत दी जा रही है। फिटनेस टेस्ट के लिए पिछले साल के मध्य में ही बीसीसीआई ने एक मुश्किल फिटनेस प्रक्रिया यो-यो टेस्ट की शुरूआत की।

भारतीय क्रिकेट में यो-यो टेस्ट का बढ़ा प्रभुत्व

अब तो टीम के खिलाड़ियों को टीम में आने के लिए यो-यो टेस्ट के मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना होता है। जिसमें सफलता हासिल करने वाला खिलाड़ी ही टीम में जगह बनाने की पात्रता हासिल करेगा। यानि इतना तो तय हो गया है कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए युवा हो या सीनियर खिलाड़ी, हर किसी को प्रदर्शन में अपना दम दिखाने के साथ ही यो-यो टेस्ट को भी पास करना अनिवार्य है।

यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया बाहर

पिछले दिनों हमने देखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने शानदार प्रदर्शन के बाद भी सिर्फ और सिर्फ यो-यो टेस्ट में फेल हो जाने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया। इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन, अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं जिनका पिछला प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

सौरव गांगुली हैं यो-यो टेस्ट के समर्थन में

यो-यो टेस्ट के भारतीय क्रिकेट में एन्ट्री करने के बाद जिस तरह से अच्छे खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उससे कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

इस लिस्ट में सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने यो-यो टेस्ट को बहुत ही अहम माना है। गांगुली के अनुसार यो-यो टेस्ट ने तो भारतीय खिलाड़ियों को दवाब की स्थिति से बचने के लिए ताकत दी है।

यो-यो टेस्ट ने भारतीय टीम की मानसिक ताकत को किया मजबूत

सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के साथ हुए एक्सल्यूसीव इंटरव्यू में कहा कि

  “जैसा मैंने आपको पहले बी बताया था कि यो-यो टेस्ट क्रिकेटरों का गढ़ नहीं है लेकिन इससे टीम को ताकत मिलती है। मुझे लगता है कि इस टीम ने दबाव में अपनी ताकत साबित की। ये उनकी मानसिक रूप से की गई तैयारी को दिखाता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post गवास्कर ने बताया यो-यो टेस्ट को बकवास, तो अब सौरव गांगुली ने गिनाएं इस टेस्ट के फायदे appeared first on SportzWiki Hindi.