कंगारू टीम पर जबरजस्त जीत दर्ज करने वाला इंग्लैंड इन दिनों भारतीय शेरों की गिरफ्त में है. टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम एकदिसीय पर भी कब्ज़ा ज़माने के फिराक में है. टीम इंडिया जैसा प्रदर्शन कर रही है उसे देख यह दिन दूर भी नहीं लग रहा. फिलहाल क्रिकेट इंग्लैंड ने एक पूर्व क्रिकेटर को चयनकर्ता नियुक्त किया है.
दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व बल्लेबाज जेम्स टेलर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है. 28 साल के नॉटिंघमशॉयर के इस पूर्व खिलाड़ी ने वर्ष 2016 में हार्ट में दिक्कत होने की वजह से क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. टेलर नेशनल सेलेक्टर एड स्मिथ के साथ काम करेंगे.
एड स्मिथ को अप्रैल में जेम्स व्हाइटेकर की जगह नेशनल सेलेक्टर बनाया गया था. तीन सदस्यीय पैनल में इंग्लैंड टीम के कोच ट्रेवर बेलिस भी शामिल हैं.
James Taylor has been appointed as England Selectorhttps://t.co/rbMUjgAQD5 pic.twitter.com/kmMfRzxYUg
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) July 13, 2018
बीबीसी स्पोटर्स के मुताबिक जेम्स टेलर ने कहा, ‘ यह एक अहम रोल है. इस पद पर नियुक्त होकर मैं अपने आप को गौरवान्ति महसूस कर रहा हूं. मुझे हमेशा से इस खेल का जूनुन है. मैं अपनी उर्जा और अनुभव टीम के हित में झोंक दूंगा.’
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2012 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले जेम्स टेलर ने 7 मैचों में 312 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 26 का रहा है. टेस्ट में उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज है.
आयरलैंड के खिलाफ 2011 में वनडे में डेब्यू करने वाले जेम्स ने 27 मैचों में 887 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे में उन्होंने 42.23 की औसत से रन बनाए हैं.
जेम्स टेलर ने 2008 से 2011 तक काउंटी में लीसेस्टरशॉयर की ओर से खेला है, जबकि 2012-16 में नॉटिंघमशॉयर की ओर से खेल चुके हैं। जेम्स के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 सेंचुरी दर्ज हैं.
The post भारत से मिल रही हार से परेशान इंग्लैंड ने उठाया ये बड़ा कदम, इस पूर्व दिग्गज को सौपी ये जिम्म्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.