खेल डेस्क।पूर्व विश्व नम्बर वन सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने चौथी बार विम्बलडन में खिताबी जीत के साथ ही ताजा एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की। वहीं महिला वर्ग में पूर्व नम्बर एक अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने विम्बलडन में उपविजेता रहने के साथ ही डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 153 पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष 30 में अपनी जगह बनाई।
आज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टी-20 का प्रदर्शन दोहराने उतरेगी भारतीय टीम
नोवाक जोकोविक विम्बलडन के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले खराब प्रदर्शन के कारण वह आठ महीने तक शीर्ष दस में जगह नहीं बना सके थे। सर्बिया के जोकोविक अन्तिम बार अक्टूबर, 2017 में शीर्ष 10 में शामिल थे।
स्वदेश पहुंची फीफा विश्व कप की उपविजेता टीम, इस तरह स्वागत को उमड़ पड़ा देश
वहीं इस टूर्नामेंट में उपविजेता रहे दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन तीन स्थान की छलांग से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। टीपी रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल पहले, स्विट्जलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
वहीं महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग की बात की जाए तो इसमें अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने 153 पायदान की लम्बी छलांग लगाई है। विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में उप विजेता रहीं अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स शीर्ष 30 में वापसी करने में सफल रहीं।
आखिर इंग्लैंड के कमेंटेटर ने चहल को क्यों कह दिया कुत्ता?
सेरेना को विम्बलडन के खिताबी मुकाबले में जर्मनी की एंजलिक कर्बर से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन की बदौलत वह 28वें स्थान पर पहुंच गई है। कर्बर चौथे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही। जबकि सिमोना हालेप शीर्ष पर बरकरार हैं।हालेप इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में ही बाहर हो गई थी।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के साथ ये रिकॉर्ड बनाने उतरेगी भारतीय टीम