लखनऊ: उत्तरप्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए आईपीएल के कमिश्नर राजीव शुक्ला के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर उत्तर प्रदेश टीम में जगह दिलाने के बदले लड़की मांगने का आरोप लगा था। पहले इसके लेकर एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आयी थी। अब इस मामले क्रिकेटर राहुल ने कुछ और सबूत पेश किये हैं। राहुल वही खिलाड़ी हैं जिनसे टीम में जगह दिलाने के बदले अकरम सैफ ने लड़कियों की मांग की थी।
व्हाट्सएप्प बात हुई सार्वजनिक
राहुल ने व्हाट्सएप्प पर अकरम सैफ से हुए बात को सार्वजनिक कर दी है। चैट में दिख रहा है कि राहुल ने जिससे बात कि है वह शख्स का नाम अकरम भैया के नाम से सेव है। वह राहुल से चैट पर लड़कियों की फोटो मांगता था। चैट में लड़कियों की फोटो भी दिख रही है और होटल में आने का समय भी बताया गया है।
मोहम्मद कैफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी रणजी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने कल इस मामले में ट्वीट करके राजीव शुक्ला से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की है। इसके अलावा यूपी के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी ट्वीटर पर जाँच की मांग की है।
फ़िल्मी सितारों के साथ थे अकरम के रिश्ते
राहुल ने बताया कि उसने अकरम के पास कुल 12 लड़कियां भेजी हैं। जिसमें कुछ कॉल गर्ल्स थी, तो कुछ राहुल की दोस्त भी थी। राहुल ने यह भी बताया कि वह लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा भी देता था।आपको बता दे कि फ़िल्मी सितारों के साथ अकरम की कई फोटो सोशल मीडिया पर है। जिसमें शाहरुख़ खान और रितिक रोशन जैसे बड़े स्टार भी शामिल हैं।
राहुल ने कहा कि जब सारी कोशिसो और पांच लाख रुपये देने के बाद भी उसका चयन नहीं हुआ तो उसे मजबूरन अकरम सैफी को बेनकाब करना पड़ा।
The post उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में जगह दिलाने के बदले हुई लड़की की मांग, बुरे फंसे ये बड़े अधिकारी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
